फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A young man was killed by hitting him with a brick

Ayodhya News: ईंट से कूचकर युवक को मार डाला

Tue, 20 May 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 20 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by hitting him with a brick
गौराघाट। गयासपुर मार्ग पर सोमवार रात गयासपुर निवासी कमल सिंह (35) की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के पीछे शराब के ठेके पर हुआ विवाद सामने आया है। मृतका की मां ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कमल सिंह सोमवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। गांव निवासी रामू सिंह रात लगभग 11:30 बजे ई रिक्शा लेकर घर जा रहे थे तो उन्होंने गयासपुर पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर दूरी पर गौराघाट-गयासपुर संपर्क मार्ग के पास लहूलुहान हालत में कमल को देखा। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। रामू ने स्थानीय पुलिस को सूचित करके परिजनों को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही चेहरा क्षतिग्रस्त किया गया था। काफी दूर तक खून व सिर के टुकड़े बिखरे थे। सूत्रों के अनुसार युवक शराब पीने के लिए ठेके पर गया था, जहां कुछ लोगों से विवाद हुआ था। मृतक माता-पिता के इकलौते बेटे थे और अविवाहित थे। इकलौता होने के कारण घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सीओ बीकापुर पीयूष पाल, थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी आदि के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक के तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।

एसपी ग्रामीण के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शराब के ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मृतक दो लोगों के साथ जाते दिखा है। वहीं सूत्रों के अनुसार दो लोग मृतक के जाने से पहले पैदल जाते दिखे हैं। वहीं कुछ अन्य संदिग्ध भी चिह्नित हुए हैं, जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed