फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A woman was robbed of her jewellery at knifepoint in broad daylight

Ayodhya News: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े महिला से लूटे जेवर

Mon, 06 Oct 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
A woman was robbed of her jewellery at knifepoint in broad daylight
32-घर की छत पर जांच करते नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय।-संवाद
अयोध्या। शहर के वजीरगंज स्थित एक मकान में महिला को चाकू से डरा-धमका कर लगभग दो लाख के जेवर लूटने का आरोप है। लूटपाट की घटना के दौरान महिला को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की है। वहीं, मौके के हालात देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चायें हैं।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी मुशाहिद खान आपस में पांच भाई हैं। वह इन दिनों मुंबई में एक फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनका छोटा भाई फैज खान सउदी में रहते हैं। उनकी अप्रैल में ही शादी हुई है, जिनकी पत्नी शोएबा खान इन दिनों बस्ती स्थित अपने मायके में हैं। उनका तीसरा भाई सैफी खान रायबरेली रोड स्थित एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं। चौथे भाई शाहरूख और पांचवें भाई समीर खान हैं, जो घर के आसपास ही काम करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे मुशाहिद की पत्नी शबा खान अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद थीं। सैफी खान ने बताया कि इस दौरान घर में तीन नकाबपोश घुस आए और शबा की गर्दन पर चाकू लगा दी। दो अन्य लोगों ने अलमारी के लॉकर में रखे उनके, उनकी हसनू कटरा निवासी बहन सना, देवरानी शोएबा और सास शहनाज के जेवर और लगभग चार हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति ने उनके माथे, नाक आदि पर वार किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। इसके बाद वह लोग छत के रास्ते निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सैफी और परिवार के अन्य लोग मौके पर आए और शबा को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल अश्विनी पांडेय, देवकाली चौकी इंचार्ज एसएन सिंह, चौक चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा और फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed