फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A Panchayat Utsav Bhawan will be built in Jaysinghmau

Ayodhya News: जयसिंहमऊ में 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A Panchayat Utsav Bhawan will be built in Jaysinghmau
तारुन। जयसिंहमऊ में 1.41 करोड़ की लागत से पंचायत उत्सव भवन (बरात घर) बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को विधायक अभय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। भवन के बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन


विधायक अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की इस योजना का उद्देश्य गरीब, मजदूर और किसान परिवारों को कम खर्च में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा देना है। उन्होंने बताया कि पंचायत उत्सव भवन बनने से लोगों को शादी-विवाह के लिए महंगे स्थानों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा ने कहा कि यह दो मंजिला भवन ग्राम समाज की 3000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा। इसमें 100 लोगों की क्षमता वाला एसी हॉल शामिल होगा। पांच कमरे, दिव्यांग कक्ष, रसोई और शौचालय की सुविधा भी होगी। भवन में पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। ग्राम प्रशासक संदीप वर्मा ने बताया कि जिले की चार ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने हैं, जिनमें जयसिंहमऊ का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed