{"_id":"688103fd238991f7a202b260","slug":"a-moving-bus-caught-fire-due-to-a-short-circuit-causing-commotion-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132449-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शाॅर्ट सर्किट से चलती बस में लगी आग, मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शाॅर्ट सर्किट से चलती बस में लगी आग, मची हलचल
Wed, 23 Jul 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गोरखपुर से श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन कराने आई बस में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय सभी यात्री उतर चुके थे और चालक-खलासी ने कूदकर जान बचाई।
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रेवटी रामकोट निवासी चालक हरि प्रसाद यादव गोरखपुर से 56 श्रद्धालुओं को बस में बैठाकर सुबह करीब चार बजे अयोध्या लाए थे। बालूघाट के पास यात्रियों को उतारकर वह डीजल भरवाने चले गए। वहां से सुबह छह बजे लौटते समय अचानक बस में आग लग गई। इसे देखकर चालक और खलासी बस से कूद गए। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में यात्री मौजूद नहीं थे, अन्यथा अफरा-तफरी मच सकती थी।
कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि बस्ती के लालगंज निवासी प्रदीप कुमार की बस लेकर चालक और खलासी आए थे। समय पर आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।