फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A magnificent confluence of folk culture took place at the Maa Kamakhya Festival

Ayodhya News: मां कामाख्या महोत्सव में लोकसंस्कृति का हुआ भव्य संगम

Sun, 22 Mar 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
A magnificent confluence of folk culture took place at the Maa Kamakhya Festival
महोत्सव के दौरान सम्मानित की गईं मातृश​क्तियां।
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन सामाजिक सरोकार और लोकसंस्कृति का संगम देखने को मिला। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर मंथन हुआ और 132 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मेले में लोगों की निशुल्क जांच भी की गई।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर नारी सम्मान व संगोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य ने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनेंगी, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। डॉ मौर्य ने प्रदेश सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 132 महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है।
विज्ञापन

तृतीय दिवस पर स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने लोगों की निशुल्क जांच की और परामर्श दिया। रक्तचाप और शुगर सहित कई जांचें की गईं। मेले में स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के स्टॉल भी लगे थे। शाम को लोक गायक और उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव, न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, तेज तिवारी, कमलेश यादव, राकेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, कप्तान गिरि, सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed