{"_id":"69821cb01a6fbe0d7d0c4cc7","slug":"a-farmer-who-went-to-guard-his-crops-died-from-electrocution-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-142456-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फसल रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फसल रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत
Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम फसलों की रखवाली में गए किसान को झटका मशीन के करंट ने चपेट में ले लिया। खेत में ही किसान की मौत हो गई। मौत होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रुदौली कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
हादसा रज्जन लाल (40 वर्ष) गौरी का पुरवा मजरे फिरोजपुर मखदूमी के साथ हुआ। झटका मशीन के करंट से मौत को लेकर लोग अचंभित हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बिजली करंट लगाया होगा जिससे झटका मशीन के तार में करंट आ गया। बताया गया कि रज्जन लाल फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए झटका मशीन से जुड़े तार लगाए गए थे। इसी दौरान वह अचानक तार के सीधे संपर्क में आ गए जिससे तेज करंट दौड़ गया। करंट लगते ही रज्जन लाल मौके पर ही तड़पने लगे और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने झटका मशीन के खुले और असुरक्षित तारों को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
लगातार हो रहे हादसे, फिर भी नहीं ले रहे सबक
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जानवरों से फसल बचाने के लिए झटका मशीन का इस्तेमाल आम हो गया है। लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसके बावजूद न तो प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है और न ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और गंभीर है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।