फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A discussion was held on religion, culture, education, and contemporary social challenges

Ayodhya News: धर्म, संस्कृति, शिक्षा और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर हुआ विमर्श

Sun, 05 Apr 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A discussion was held on religion, culture, education, and contemporary social challenges
​जैन मंदिर में विद्वत सम्मेलन के समापन पर मौजूद अति​थि व अन्य।
अयोध्या। राष्ट्रीय जैन विद्वत सम्मेलन का समापन गहन चिंतन, आध्यात्मिक संवाद और समाजोपयोगी निष्कर्षों के साथ रविवार को हुआ। देशभर से आए जैन आचार्यों, मुनियों और विद्वानों ने धर्म, संस्कृति, शिक्षा और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का मुख्य संदेश अहिंसा, संयम, सद्भाव और आत्मशुद्धि के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

विद्वानों ने कहा कि आज के दौर में जैन दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, जो मानवता को शांति, सहिष्णुता और नैतिक जीवन की दिशा दिखाता है। समापन सत्र में जैन मंदिर रायगंज के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने कहा कि जैन दर्शन केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक पद्धति है। यदि समाज अहिंसा, अपरिग्रह और संयम को अपने जीवन में अपनाए तो अनेक सामाजिक समस्याओं का स्वतः समाधान हो सकता है। वर्तमान समय में युवाओं को विशेष रूप से जैन सिद्धांतों से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन न केवल विद्वानों के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं, बल्कि समाज को नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य भी करते हैं। इससे पहले जैन धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान देने वाले समाज के 20 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन डाॅ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। समापन कार्यक्रम में प्रो़ अभय कुमार जैन, एनआईटी पटना के निदेशक प्रदीप कुमार जैन, आईएएस सुरेश चंद्र जैन भोपाल, महामंत्री विजय कुमार जैन सहित विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed