फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   90% work of Sheshavatar temple is complete

Ayodhya News: शेषावतार मंदिर का 90 फीसदी काम पूरा

Wed, 16 Jul 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
90% work of Sheshavatar temple is complete
अयोध्या। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के साथ-साथ श्री रामजन्मभूमि परिसर में अन्य दिव्य मंदिरों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में शेषावतार यानी लक्ष्मण मंदिर का निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। राम मंदिर के पश्चिम दिशा में बन रहे मंदिर का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसी माह के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के गर्भगृह में पहले ही मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। मंदिर में भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित की गई है, उन्हें शेषावतार माना जाता है। भव्य मूर्ति के पीछे शेषनाग की आकृति भी मंदिर की भव्यता बढ़ाती नजर आती है। मूर्ति स्थापित होने के बाद राम मंदिर की तरह यहां वैदिक विधिविधान पूर्वक शेषावतार लक्ष्मण की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके लिए पुजारियों की नियुक्ति की गई है। यह मंदिर करीब 30 फीट ऊंचा है। मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश व ध्वज दंड भी स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शेषावतार मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है, जो कि पारंपरिक भारतीय मंदिर स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है। मंदिर के शिखर, गर्भगृह, मंडप और तोरणद्वार पर शिल्पकारों ने महीन नक्काशी की है। मंदिर में वंशीपहाड़पुर के 17500 घनफीट लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया जा रहा है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शेषावतार मंदिर का निर्माण देर से शुरू हुआ था। एक पखवाड़े के भीतर मंदिर के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य है। बताया कि परकोटा निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद ही परिसर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed