फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   800 Elderly Devotees Arrive via Special Train for Darshan of Ram Lalla

Ayodhya News: विशेष ट्रेन से रामलला के दर्शन को पहुंचे 800 बुजुर्ग श्रद्धालु

Sun, 29 Mar 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
800 Elderly Devotees Arrive via Special Train for Darshan of Ram Lalla
अयोध्या। हरियाणा सरकार की “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के तहत करीब 800 बुजुर्ग श्रद्धालु रविवार को पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचे। सभी श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान बुजुर्ग यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। यह तीर्थ यात्रा हरियाणा के सात जिलों से आए बुजुर्गों के लिए पूरी तरह निशुल्क है, जिसमें यात्रा, भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।अयोध्या पहुंचने के बाद श्रद्धालु आज पावन सरयू तट पर आयोजित संध्या आरती में शामिल हुए। वहीं, सोमवार सुबह वे सरयू नदी में स्नान करेंगे और उसके बाद भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर अपने तीर्थ यात्रा को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed