फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   69 lakh people booked homestays through Divya Ayodhya app

Ayodhya News: दिव्य अयोध्या एप से 69 लाख लोगों ने होम स्टे की कराई बुकिंग

Sun, 16 Feb 2025 08:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
69 lakh people booked homestays through Divya Ayodhya app
अयोध्या। पहले और आज की अयोध्या में बहुत फर्क हो गया है। अब भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग चले आ रहे हैं। उनके आने से अयोध्या वासी भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। व्यापार चमक गया है। खास तौर से होम स्टे संचालकों की चांदी हो गई है। बड़ी संख्या में लोग होम स्टे बुक करा रहे हैं। दिव्य अयोध्या एप के माध्यम से अब तक 69 लाख लोग होम स्टे बुक करा चुके हैं।
विज्ञापन




अयोध्या में भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद रामलला के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने भविष्य की अयोध्या का अंदाजा लगाते हुए स्थानीय लोगों के लिए होम स्टे योजना शुरू कराई थी। इससे न सिर्फ दर्शनार्थियों को सहूलियत मिली बल्कि स्थानीय लोगों को भी लाभ हुआ है। महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने होम स्टे में ठहरना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन


होम स्टे संचालकों का मानना है कि शुरुआत के दिनों में महीने में 40 से 50,000 रुपये की आमदनी होती थी, लेकिन अब यह एक से दो लाख रुपये तक पहुंच गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। होम स्टे के संचालन के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने में बड़ी राहत मिली है। होटल और धर्मशालाओं के फुल होने पर यह बेहतर विकल्प के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयोध्या में होम स्टे रजिस्ट्रेशन का काम 26 दिसंबर 2022 से शुरू किया गया। मौजूदा समय में 1136 भवनों को होम स्टे के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है। पंजीकृत होम स्टे में सरलतापूर्वक बुकिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 14 जनवरी 2024 को एडीए के माध्यम से विकसित दिव्य अयोध्या एप लॉन्च किया गया था। एप्पल और एंड्रॉयड पर भी दिव्य अयोध्या एप उपलब्ध है।


दिव्य अयोध्या एप के माध्यम से पर्यटक व श्रद्धालु होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दिव्य अयोध्या एप के अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से यात्रा धाम डॉट कॉम, ईजी माई ट्रिप डाॅट काॅम को दिव्य अयोध्या एप से इंटीग्रेट किया गया है, इससे भविष्य में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है। अयोध्या में होम स्टे 1500 से 2500 रुपये तक में भी कमरे मिल जाते हैं।

मुफ्त में मीठा और चाय, शाम को प्रभु श्रीराम का स्मरण
नाका बाईपास के पास हरिओम होम स्टे के संचालक पंकज मिश्र ने बताया कि उनके पिता राजमणि मिश्र होम स्टे में आने वालों को अतिथि नहीं बल्कि घर के सदस्य की तरह मानते हैं। सुबह पहुंचने वालों को पानी के साथ मीठा और शाम की चाय मुफ्त देते हैं। अध्यात्म से जुड़े उनके पिता शाम के समय अतिथियों को प्रभु श्रीराम का स्मरण कराते हुए अयोध्या के बारे में बताते हैं।



अवध होम स्टे के स्वामी अमरेश पांडेय बताते हैं कि पहले प्रतिमाह 15,000 आमदनी थी। अब 70 से 80,000 रुपये प्रतिमाह है। श्री राघव होम स्टे व वंदना होम स्टे के भवन स्वामी विमल श्रीवास्तव ने बताया कि पहले प्रतिमाह 60,000 की आमदनी थी। कुंभ मेले में आमदनी 90,000 से एक लाख हो गई है। कलश होमस्टे की स्वामी डाॅ. सविता बताती हैं कि पहले 80,000 से एक लाख तक की आमदनी थी। कुंभ मेला के समय में यह आमदनी 1.50 से दो लाख रुपये के बीच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed