फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   55 complaints came in public hearing, DM and SSP will resolve them

Ayodhya News: जनसुनवाई में आईं 55 शिकायतें, डीएम व एसएसपी करेंगे निस्तारण

Tue, 08 Apr 2025 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
55 complaints came in public hearing, DM and SSP will resolve them
अयोध्या। ''महिला आयोग आपके द्वार'' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में पहली बार अयोध्या में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर जनसुनवाई करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अयोध्या संभाग से पहले ही आयोग को 40 शिकायतें मिल चुकी हैं। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायतें मिली हैं। इस तरह कुल 55 शिकायत आई हैं। इनका निस्तारण किया जाएगा। अधिकांश मामले पति-पत्नी या पारिवारिक विवादों से जुड़े रहे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण तुरंत नहीं हो पाता है, इसमें समय लगता है। महिलाएं अपने गांव से दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती हैं, इसलिए आयोग उनके जिले में पहुंच कर सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान अलग-अलग शिकायतें मिली हैं। हर एक की बात हमने सुनी है। जिस तरह की शिकायत थी, उसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस से संबंधित शिकायतें एसएसपी को और प्रशासनिक शिकायत डीएम को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने महिला परामर्श केंद्रों के महत्व पर बल देते हुए अधिकारियों को पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों में काउंसिलिंग की सलाह दी।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज की जनसुनवाई में सभी को न्याय मिलेगा। कोई भी शिकायत तुरंत निस्तारित नहीं हो पा होती है। कुछ मामले कोर्ट में चलते हैं, कुछ की आयोग में सुनवाई होती है। इसकी सुनवाई लंबी चलती है। दो-तीन बार दोनों पक्षों के साथ बैठना पड़ता है, उसके बाद ही निस्तारण होता है। जनसुनवाई के दौरान आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नय्यर, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता श्वेता सिंह, एसडीएम सदर विकास धर दुबे, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी तिवारी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी व जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed