फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   51 young Brahmin priests will perform the Swasti Vachan, followed by a Havan and worship rituals

Ayodhya News: 51 बटुक ब्राह्मण करेंगे स्वास्ति वाचन, होगा हवन-पूजन

Sun, 05 Apr 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
51 young Brahmin priests will perform the Swasti Vachan, followed by a Havan and worship rituals
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 51 बटुक ब्राह्मणों स्वास्ति वाचन करेंगे और विश्व कल्याण के निमित्त हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बस अड्डा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय और जिला पंचायत कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महानगर अध्यक्ष की ओर से कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाने और सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी निर्देश दिया गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी कार्यालय सहादतगंज में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। यह दिन हमें संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। बैठक में महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेंद्र सिंह,मुकेश तिवारी, तिलकराम मौर्य, कृष्ण कुमार पांडेय, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed