{"_id":"6999c8b84bb0f1738e0c94ca","slug":"50000-pilgrims-will-be-able-to-keep-their-belongings-safe-at-one-go-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-143658-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक साथ 50 हजार श्रद्धालु सुरक्षित रख सकेंगे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक साथ 50 हजार श्रद्धालु सुरक्षित रख सकेंगे सामान
Sat, 21 Feb 2026 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
01- राम मंदिर परिसर का दृश्य- ट्रस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा विकसित की है। अब परिसर में एक साथ लगभग 50 हजार श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल व अन्य सामान सुरक्षित रूप से जमा कर सकेंगे। इसके लिए चार अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक लॉकर रूम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शू रैक का काम करीब 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है।
राम मंदिर, अयोध्या में दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के दौरान सामान की सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बहु-स्तरीय लॉकर प्रणाली विकसित की है। प्रत्येक लॉकर रूम में टोकन प्रणाली और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शू रैक की व्यवस्था भी इस तरह तैयार की जा रही है कि हजारों जोड़ी जूते-चप्पल सुव्यवस्थित ढंग से रखे जा सकें। इससे प्रवेश द्वारों पर लगने वाली भीड़ कम होगी और दर्शन की प्रक्रिया और अधिक सुगम बनेगी।
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पीएफसी समेत चार स्थानों पर श्रद्धालुओं के सामान जमा करने की व्यवस्था की जा रही है। इससे एक ही स्थान पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलेगी। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था आगामी पर्वों और विशेष अवसरों पर विशेष रूप से कारगर साबित होगी।