फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   49% candidates were absent in the PCS pre-examination

Ayodhya News: पीसीएस प्री परीक्षा में 49 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 12 Oct 2025 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
49% candidates were absent in the PCS pre-examination
18-जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।-संवाद
अयोध्या। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जिले के 27 केंद्रों पर रविवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में 49 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर पूरी परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट डटे रहे। एआई आधारित जांच और सघन तलाशी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। अभ्यर्थियों को सुबह आठ से 8.30 बजे के बीच ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे खत्म हुई। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। इस पाली के लिए केंद्रों में 1.30 बजे तक प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रत्येक अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक और आइरिश स्कैन कैप्चरिंग के साथ हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सघन जांच व तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद ही परीक्षा कक्षों में प्रवेश मिल सका। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग से घेरा बनाया गया। लाइव सीसीटीवी निगरानी के लिए हर परीक्षा केंद्र पर डिस्प्ले यूनिट लगी रही।
विज्ञापन


पहली पाली में 11952 में से 6090 अभ्यर्थी उपस्थित और 5862 अनुपस्थित रहे। इस तरह उपस्थिति का प्रतिशत 51 और अनुपस्थिति का 49 रहा। दूसरी पाली में 11952 में से 6044 उपस्थित और 5908 अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी उपस्थिति 51 और अनुपस्थिति 49 रही। सभी केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सतर्कता रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि किसी केंद्र से गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा पूरी शुचिता के साथ पारदर्शी ढंग से हुई। उनके साथ आयोग की टीम भी केंद्रों पर भ्रमणशील रही।

18-जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।-संवाद

18-जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed