{"_id":"6a9323bdd0fac673cc01efeb","slug":"45000-women-traveled-for-free-on-roadways-buses-on-raksha-bandhan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-157505-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रक्षाबंधन पर रोडबेज बसों में 45 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रक्षाबंधन पर रोडबेज बसों में 45 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रक्षाबंधन पर डिपो से 27 अगस्त और रक्षाबंधन के दिन कुल 45,853 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इनमें 27 अगस्त को 13472 और रक्षाबंधन के दिन 32,381 लोग शामिल है। रक्षाबंधन के दिन अयोध्या डिपो की 120 बसें अलग-अलग मार्गों पर संचालित हुईं।
त्योहार पर घर जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने से बस अड्डे पर भीड़ रही। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए गए। एआरएम डीके चौबे ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन करीब 60 लाख रुपये का टिकट बना। इस मामले में अयोध्या डिपो प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। निशुल्क यात्रा योजना में महिलाओं के साथ उनके सहयात्रियों को भी सुविधा दी गई।
अंजान महिलाओं को बताया रिश्तेदार
डिपो के परिचालक केशव ने बताया कि यात्रा के दौरान कुछ पुरुष यात्रियों ने बगल में बैठी महिलाओं को अपना रिश्तेदार बताकर निशुल्क यात्रा करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने पहचानने से इंकार कर दिया। बाद में यात्री ने टिकट लिया। परिचालकों के मुताबिक, भीड़ के दौरान हर यात्री के रिश्ते की पुष्टि करना आसान नहीं था। ऐसे में कुछ पुरुष यात्रियों ने महिलाओं के साथ समझौता कर निशुल्क सफर किया होगा।