फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   360 children will receive education in the second session of Atal Vidyalaya.

Ayodhya News: अटल विद्यालय के दूसरे सत्र में 360 बच्चे ग्रहण करेंगे शिक्षा

Fri, 13 Sep 2024 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
360 children will receive education in the second session of Atal Vidyalaya.
अयोध्या। रुदौली के अमराई गांव के अटल आवासीय विद्यालय में दूसरे शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों के अटल आवासीय विद्यालयों के द्वितीय सत्र के लखनऊ में किए गए शुभारंभ का यहां पर वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

सजीव प्रसारण व सत्र शुभारंभ समारोह में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। यहां पर श्रमिकों व कोरोना के दौरान निराश्रित हुए बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य होंगे। इन विद्यालयों में समाज के शोषित वर्ग के बच्चों को रहने की उत्तम सुविधाएं भी मिलती हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर गौरव दयाल ने सभी बच्चों, विद्यालय के अध्यापकों व कर्मचारियों को दूसरे सत्र शुभारंभ की शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 280 बच्चे शामिल हुए हैं। इसमें 140 बच्चे कक्षा छह और 140 बच्चे कक्षा नौ में अध्ययन करेंगे। इस प्रकार अब विद्यालय में दोनों सत्रों को मिलाकर 360 बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। इनमें 50 फीसदी बालक व इतनी ही बालिकाएं हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह व सीडीओ ऋषिराज ने भी बच्चों को शुभकामना दी। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल व उप श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed