फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   36 angles and 63 vehicles were investigated, but the mystery of the death of the dairy operator was not solved

Ayodhya News: 36 एंगल और 63 वाहनों की जांच, नहीं खुला डेयरी संचालक की मौत का राज

Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
36 angles and 63 vehicles were investigated, but the mystery of the death of the dairy operator was not solved
अयोध्या। नौ मई की रात रुदौली के हाईवे पर मखवापुर के पास डेयरी संचालक राघवेंद्र यादव की हत्या अब तक रहस्य बनी है। जबकि, पुलिस अब तक 36 एंगल और लगभग 63 वाहनों की जांच का दावा कर रही है। हालांकि, अभी भी पुलिस ने हथियार नहीं डाले हैं और शीघ्र ही खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

रुदौली के संड़री निवासी राघवेंद्र यादव छोटे भाई अरविंद के साथ अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे। मखवापुर के पास हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने नुकीले हथियार से राघवेंद्र को ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। मेडिकल कॉलेज में राघवेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपियों की कार चिह्नित करने के लिए घटना के आधे घंटे पहले और बाद तक गुजरीं लगभग 63 कारों को चिह्नित किया। सभी कार स्वामियों से बारी-बारी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

रंजिश, जमीन विवाद, आशनाई, व्यवसाय की प्रतिस्पर्धा समेत 36 एंगल पर टीमों ने जांच की। प्रदेश के सात-आठ जिलों के अलावा दिल्ली, मुंबई तक संदिग्धों से पूछताछ के लिए टीम भेजी गई, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सके हैं। न तो आरोपी की सटीक पहचान हो सकी है न ही हत्या की वजह सामने आई है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि अभी कुछ अन्य एंगल बचे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। कुछ अहम जानकारियां भी मिली हैं, जो उपयोगी साबित हो रही हैं। शीघ्र ही खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed