{"_id":"68d956bec6fc088b56094dfe","slug":"300-saplings-were-planted-in-the-massive-plantation-drive-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-135921-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वृहद पौधरोपण अभियान में 300 पौधे रोपे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वृहद पौधरोपण अभियान में 300 पौधे रोपे गए
Sun, 28 Sep 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
05- पौधरोपण करते पूर्व सांसद लल्लू सिंह व अन्य- संवाद
अमानीगंज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झबरा अमानीगंज स्थित संत बाबा भीखा दास उपवन में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की। यहां डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर करीब 300 पौधे रोपे गए। नीम, पीपल, बरगद, पाकड़ जैसी छायादार व दीर्घजीवी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी गई। ।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक-एक पौधा जीव का प्रतीक है, इसके संरक्षण से ही जीवन और पर्यावरण का संतुलन कायम रहेगा।
विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान धरती के तापमान को नियंत्रित करने और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। पौधरोपण कार्यक्रम में पवन सिंह, शीतला प्रसाद वाजपेई, जनार्दन मौर्य, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, बंशीधर शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, भवानी फेर मिश्र, शंभू सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, समरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।