{"_id":"6ae7786a13e5ff02900cd56f","slug":"28500-people-received-the-benefits-of-various-schemes-at-a-legal-aid-camp-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1993039-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विधिक सहायता शिविर में 28,500 को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विधिक सहायता शिविर में 28,500 को मिला योजनाओं का लाभ
Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में रविवार को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बीकापुर की छात्राओं ने भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषय पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। वहीं, मेडिकल टीम ने सीपीआर का सजीव प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल भी किया गया।
शिविर से पूर्व आयोजित प्री-कैंप के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाई। इसमें दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 28,500 लाभार्थियों को चिह्नित कर योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
विज्ञापन
जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा की ओर से लगभग 18 विभागों के माध्यम से 145 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, एडीजे दीपक यादव, एडीजे सुधांशु शेखर उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजिनी शुक्ला, अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह पासवान मौजूद रहें।