फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   25,000 cow dung lamps arrived from Lakhimpur for the festival of lights

Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए लखीमपुर से आए गोबर के 25 हजार दीपक

Wed, 15 Oct 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 15 Oct 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
25,000 cow dung lamps arrived from Lakhimpur for the festival of lights
29- महापौर को दीये सौंपता लखीमपुर से आया प्रतिनि​धिमंडल- नगर निगम
अयोध्या। दीपोत्सव में लखीमपुर की मिट्टी एवं गोबर से बने दीये अयोध्या धाम में रोशनी बिखरेंगे। नगर निगम कार्यालय में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को 25 हजार दीपक खीरी लखीमपुर के धौरहरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी ने सौंपा। महापौर ने इसके लिए वहां की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव जनसहभागिता और स्वावलंबन का उत्सव है। लखीमपुर की महिलाओं ने इस अभियान में जो योगदान दिया है, वह प्रेरित करने वाला है। ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और सृजनशीलता से तैयार दीये अब अयोध्या की पवित्र भूमि पर प्रज्ज्वलित होकर आत्मनिर्भर भारत की ज्योति जलाएंगें। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दीयों को हस्तगत करने के साथ ही लखीमपुर जिले की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन


लखीमपुर से आए बीडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इकोफ्रेंडली दीपोत्सव मनाने के संकल्प को साकार करने में लखीमपुर जिले ने भी हिस्सेदारी की है। वहां की मिट्टी एवं गाय के गोबर में जड़ी-बूटी की खुशबू मिलाकर दो माह में 25 हजार दीपक तैयार किए गए हैं। इस दीपक को तैयार करने आकांक्षी ब्लॉक धौरहरा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन परिसर से इन इको फ्रेंडली दीयों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं ने कुछ ही दिनों में गोबर से इतने सुंदर व पर्यावरण हितैषी दीये तैयार किए हैं, जिनसे न केवल आमदनी में वृद्धि हुई, बल्कि आत्मनिर्भरता का दीप भी जला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपसभापति राजेश गौड़, पूर्व उप सभापति जयनरायन सिंह रिंकू, पार्षद बृजेंद्र सिंह, अनुज दास, अनिल सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, अजय पांडेय, धर्मेश मिश्र, अभिनव, सौरभ सूर्यवंशी, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed