फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   238 couples tied the knot at the Kamakhya festival

Ayodhya News: कामाख्या महोत्सव में विवाह के बंधन में बंधे 238 युगल

Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
238 couples tied the knot at the Kamakhya festival
बाबा बाजार। नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को मां कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज कन्या पूजन के साथ हुआ। महोत्सव में 238 युगलों का विवाह भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसमें हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह काजी ने कराया।क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव और महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने कन्या पूजन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बेहद सहायक सिद्ध हो रही है। नवदंपतियों को 25 हजार रुपये का उपहार और उनके बैंक खातों में 60 हजार रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने कामाख्या धाम महोत्सव और नगर पंचायत गठन के बाद 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed