फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 feet Tadka will increase the thrill of Ramlila

Ayodhya News: 20 फीट की ताड़का बढ़़ाएंगी रामलीला का रोमांच

Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
20 feet Tadka will increase the thrill of Ramlila
पत्रकारों से वार्ता करते रामलीला समिति के पदा​धिकारी।
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों से सज्जित अयोध्या की रामलीला इस साल एक अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक संचालित होगी। अयोध्या की रामलीला का आकषर्ण इस बार 20 फीट की ताड़का होगी। रामलीला में इस बार 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। अयोध्या के कलाकार भी रामलीला में किरदार निभाने दिखेंगी। अयोध्या की अंजली पार्वती की भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पंजाब के कलाकार हरमनदीप सिंह ताड़का का रोल निभाएंगे। रामलीला में बॅालीवुड की 10 बड़ी हीरोइन काम कर रही हैं। प्रख्यात अभिनेत्री भाग्य श्री मां वेदमाती की भूमिका निभा रही है। पद्मश्री मालिनी अवस्थी-मां शबरी, ऋतु शिवपुरी मां सीता, अमिता नागिया मंदोदरी, मंगिशा मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। मैडोना कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। अयोध्या की रहने वाली अंजली शुक्ला पहली बार अयोध्या की रामलीला में मां कौशल्या और मां पार्वती की भूमिका में नजर आएंगी। अंजली मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हैं। वह रामलीला में अभिनय को लेकर काफी रोमांचित हैं।
विज्ञापन

सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला में सांसद मनोज तिवारी अंगद, सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में दिखेंंगे। राजा मुराद राजा दशरथ, राकेश बेदी राजा जनक , बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे हैं। रूबी चौहान मेघनाथ, वेद सागर राम, अनिमेष लक्ष्मण , विनय सिंह कुंभकरण, नरेश निरंजन नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे, मनीष शर्मा रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed