फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1427 youth from four districts showed their strength in the recruitment rally.

Ayodhya News: चार जिलों के 1427 युवाओं ने भर्ती रैली में दिखाया दम

Fri, 28 Jun 2024 04:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
1427 youth from four districts showed their strength in the recruitment rally.
अयोध्या। अग्निवीर भर्ती रैली का चौथा दिन अभ्यर्थियों की उत्साहवर्धक भागीदारी के साथ गुजरा। इस दौरान युवाओं ने जनरल ड्यूटी के लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। भर्ती के इस विशेष चरण में कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर के 1427 युवाओं ने शिरकत की। शुक्रवार को सुलतानपुर और प्रयागराज के अभ्यर्थियों की जीडी श्रेणी की भर्ती होगी।
विज्ञापन


डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में बृहस्पतिवार को भोर में तीन बजे युवाओं को जांच के बाद भर्ती ग्राउंड में प्रवेश दिया गया। सबसे पहले 1600 मीटर दौड़ परीक्षा हुई। इसमें 5.45 मिनट के भीतर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अगले चक्र के लिए चयनित किए गए। इसमें सफल युवाओं का फिजिकल टेस्ट हुआ। इस दौरान जिग जैग बैलेंस, नौ फीट डिच, बीम और चिन-अप की कठिन प्रक्रिया से गुजरते हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट हुुआ।
विज्ञापन


इस टेस्ट में कामयाब अभ्यर्थी शारीरिक माप परीक्षण के लिए चयनित हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया गया। इसमें सफल युवाओं के मूल प्रमाण पत्रों की जांच हुई और उन्हें मेडिकल परीक्षण के योग्य पाया गया। शुक्रवार को एआरओ अमेठी के तत्वावधान में सुलतानपुर और प्रयागराज के युवा जीडी श्रेणी पद के लिए किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed