फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   14 wanted criminals arrested in three months

Ayodhya News: तीन माह में दबोचे गए 14 इनामी अपराधी

Sun, 15 Feb 2026 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
14 wanted criminals arrested in three months
सतीश पाठक
विज्ञापन




अयोध्या। लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर भागे अपराधी अब पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। पिछले तीन माह में ही पुलिस ने 14 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों को दबोचने के लिए अलग-अलग टीम लगाई गई है, जो उनके संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।

जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराध में इजाफा हुआ था। जमीन विवाद से लेकर अलग-अलग मामलों में कई हत्याएं, जानलेवा हमले व मारपीट की घटनाएं सुर्खियों में रहीं। इनमें अधिकांश मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की, लेकिन कुछ मामलों में आरोपी पुलिस को चमका देकर ठिकाना बदलते रहे। लगभग छह माह पहले कार्यभार ग्रहण करते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष रणनीति बनाई।
विज्ञापन




लापता अपराधियों की सूची बनी तो इनकी संख्या लगभग 30 निकली। छह अपराधियों को तीन माह पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। शेष को दबोचने के लिए उन पर इनाम रखकर विशेष टीम गठित की गई। इन टीमों ने तीन माह के भीतर ही 14 आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें रौनाही के सर्वाधिक तीन, कैंट, कोतवाली अयोध्या, पूराकलंदर और कोतवाली बीकापुर के दो-दो व कोतवाली नगर, पूराकलंदर और मवई थाना क्षेत्र के एक-एक अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास जारी है। विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित अपराधी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत उन्हें सजा भी दिलाई जा रही है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
फायरिंग के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार



कोतवाली अयोध्या के कनीगंज निवासी एक युवती के घर 27 अक्तूबर की रात 11:45 बजे मोहित तिवारी ने फायरिंग की। बातचीत न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। 28 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम रखा। इसके बाद चार जनवरी को पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही।




10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार



कोतवाली अयोध्या के उर्दू बाजार, नया घाट निवासी लक्ष्मी यादव के खिलाफ दो साल पहले गबन, धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में रिपोर्ट दर्ज थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी महिला गायब थी, जिस पर बीते दिनों एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। कोतवाली अयोध्या की टीम ने 21 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed