फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   13 Candidates File Nominations for Employees' Council Election; Voting on March 30

Ayodhya News: कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों का नामांकन, 30 मार्च को मतदान

Thu, 26 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 26 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
13 Candidates File Nominations for Employees' Council Election; Voting on March 30
मुख्य चुनाव अधिकारी को वोटिंग कराने के लिए पत्र सौंपते प्रत्याशी।
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में कर्मचारी परिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए बसंत राम और नीरज पाठक, उपाध्यक्ष पद के लिए राम सजीवन यादव, रामदीन व रविंद्र कुमार पांडेय, महामंत्री पद के लिए आदर्श कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, पंकज पाठक और धनंजय कुमार सिंह ने नामांकन भरा। उपमंत्री पद हेतु गुलाबचंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए उदय राज वर्मा, दयाराम यादव और गौरव शुक्ला मैदान में रहे।
विज्ञापन


नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद उपमंत्री पद पर गुलाबचंद्र गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब 11 प्रत्याशियों के बीच विभिन्न पदों के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अभिषेक दत्त त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अजय कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारियों डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव और राजेंद्र नाथ यादव ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी के नेतृत्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed