फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 thousand line cable cut by JCB, power cut for eight hours

Ayodhya News: जेसीबी से कटी 11 हजार लाइन की केबल, आठ घंटे से बिजली गुल

Sun, 20 Jul 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Jul 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
11 thousand line cable cut by JCB, power cut for eight hours
अयोध्या। अयोध्या धाम के राम की पैड़ी बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। हनुमान गुफा के पास जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान 11 हजार लाइन केबल कटने से यह दिक्कत पैदा हुई। अवर अभियंता ने कार्य करा रहे वाहन पार्किंग के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राम की पैड़ी उपकेंद्र से जुड़े रायगंज, बड़ा भक्तमाल, तपस्वी छावनी, जानकीघाट, रामघाट, हनुमान गुप्ता आदि इलाकों में रविवार की सुबह लगभग 11:30 बजे बिजली गुल हो गई। इस बीच लोग उमस भरी गर्मी में व्याकुल होने लगे। काफी देर तक इंतजार के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा। अवर अभियंता और एसडीओ का फोन रिसीव न होने के कारण लोगों की समस्याएं और बढ़ गईं।
विज्ञापन

रायगंज निवासी संदीप सिंह ने बताया कि परिवार के साथ संडे गुजारने की योजना फेल हो गई। उमस भरी गर्मी में दिन गुजारना मुश्किल हो गया। जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति की जानकारी के लिए लोगों ने अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अधिकारी फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझे। अमिता ने बताया कि रविवार का अवकाश होने के कारण घरेलू कार्य दोपहर में निपटाने की योजना थी, जो कि फेल हो गई। प्रीति मिश्रा ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान रहे। पहले से सूचना न होने से पेयजल के उचित इंतजाम भी नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अवर अभियंता सुशील कुमार ने कोतवाली अयोध्या को दिए तहरीर में बताया कि बिना सूचना के वाहन पार्किंग संचालक जेसीबी से बिजली पोल के पास खोदाई करा रहे थे। इस बीच केबल कटने से विभाग को लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही इलाके में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा है। संचालक ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कराई है। हालांकि, शाम लगभग 07:30 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed