फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   108 feet high statue of Lord Shiva will be installed in Ayodhya

Ayodhya News: डीजी एसएसएफ ने परखी राम मंदिर की सुरक्षा

Tue, 29 Apr 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Apr 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
108 feet high statue of Lord Shiva will be installed in Ayodhya
अयोध्या। डीजी एसएसएफ डीके ठाकुर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा भी परखी। राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करने के बाद डीजी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

कहा कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा उच्च स्तर की बनाने के लिए लगातार मंथन चल रहा है। हालांकि सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। डीजी ने बताया कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा में एसएसएफ के जवान भी लगाए गए हैं। लगभग 500 जवान यहां की सुरक्षा में लगे हैं। एसएसएफ के जवान किस तरह काम कर रहे हैं, उनके रहने की क्या व्यवस्था है। इन सभी पहलुओं को लेकर बैठक की गई है। राम जन्मभूमि की सुरक्षा उच्च स्तर की कैसे बनाई जाए इस पर भी मंथन किया गया। राम जन्मभूमि पर आतंकवादी खतरे के साथ अन्य खतरे भी सामने आते हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस भी शामिल है। खतरों का आकलन करने के लिए इंटेलिजेंस एजेंसियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए एटीएस है। एसटीएफ है। हम सब मिलकर काम करते हैं। खतरों का आकलन करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हैं। उनसे जो हमें इनपुट मिलता है उसके आधार पर हम लोग सुरक्षा को उच्चीकृत करते रहते हैं। डीके ठाकुर ने बताया कि एसएसएफ और पीएसी के लिए रहने के लिए जमीन आवंटित की गई है। निर्माण कार्य के लिए डीपीआर बन रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर, एसपी सिटी मधुबन सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed