फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 crores will be spent on façade lighting of Ram Mandir in Ayodhya many companies gave presentation

Ayodhya News: राम मंदिर की फसाड लाइटिंग पर खर्च होंगे 10 करोड़, कई कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन; जानें अपडेट

Tue, 19 Aug 2025 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 11:57 AM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर की फसाड लाइटिंग पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कई कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
10 crores will be spent on façade lighting of Ram Mandir in Ayodhya many companies gave presentation
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह जानकारी राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के लोअर प्लिंथ में लगने वाले 90 म्यूरल्स में से 85 तैयार होकर अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं, थ्री डी मूर्तियों के निर्माण में तकरीबन 15 से 30 दिन की देरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


इस पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। निर्माण स्थल पर लगाए गए पांच टाइम-लैप्स कैमरों से जो पूरी निर्माण यात्रा रिकॉर्ड हो रही है, उसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स घोषित किया गया है। यह अधिकार शर्तनामा के साथ सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की को सौंपे जाएंगे। ताकि, इस सामग्री का उपयोग शिक्षा-प्रशिक्षण और पांच वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री तैयार करने में किया जा सके। इसमें खुदाई, सॉइल टेस्ट से लेकर प्रस्तावों और चरणबद्ध निर्माण तक की पूरी कहानी दर्ज होगी। 

विज्ञापन

अक्टूबर के अंत तक अधिकांश कार्य पूरे हो जाएंगे

समीक्षा के दौरान अस्थायी मंदिर स्मारक और शहीदों की स्मृति में लगाए गए ग्रेनाइट पिलर्स के स्वरूप पर भी विस्तार से विचार किया गया। ट्रस्ट का स्पष्ट मत है कि मंदिर की पवित्रता और मूल स्वरूप पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। निर्माण कार्य की रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि अक्टूबर के अंत तक अधिकांश कार्य पूरे हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से 10 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान

वहीं, दिसंबर 2025 तक शेष कार्य भी लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर लेने का विश्वास जताया गया। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तीन कंपनियों की ओर से फसाड लाइटिंग का डेमोस्ट्रेशन किया गया। इसमें हाइब्रिड मॉडल, प्रोजेक्टर और लीनियर लाइटिंग जैसे विकल्प प्रस्तुत किए गए। अंतिम चयन के बाद इस पूरी व्यवस्था पर लगभग आठ से 10 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed