फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth victim of poisoning, cash and goods missing

Auraiya News: युवक जहरखुरानी का शिकार, नकदी और सामान गायब

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth victim of poisoning, cash and goods missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिधूना (औरैया)। नोएडा से बुधवार रात को ससुराल कन्नौज जा रहा युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया। सुबह दुकानदारों ने युवक को बेहोश पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। युवक के पास से नकदी व सामान गायब होने पर पुलिस जांच में जुटी है।
बेहोशी की हालत में भर्ती कराए गए युवक को गुरुवार दोपहर होश आया। होश में आने पर युवक ने बताया कि उसका नाम रामरतन है और वह फर्रुखाबाद के जहानगंज का रहने वाला है। वह नोएडा में सब्जी बेंच कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार रात को वह अपनी ससुराल कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र रौसेन हुसे के लिए रोडवेज बस से निकला था। बस में साथ बैठे युवक ने उसे कुछ खिला दिया। जिससे उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन

होश में आने पर उसकी जेब में पड़े 10 हजार रुपये, मोबाइल व बैग गायब मिला। आरोप लगाया कि रोडवेज बस के चालक-परिचालक उसे बेहोशी की हालत में बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर फेंककर निकल गए। कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि जानकारी पर आए पीडि़त के ससुर रामशंकर उसे अपने साथ ले गए हैं। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article