{"_id":"a07fd02eeaa59cf87e7e4ef110628c28","slug":"youth-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे लेटा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के आगे लेटा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर रुकने जा रही मालगाड़ी के सामने अचानक एक युवक पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लोगों ने चालक पर जानबूझकर ब्रेक न लगाने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने चालक से हाथापाई कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने मामला शांत कराया। इस दौरान मालगाड़ी तीन घंटे खड़ी रही।
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे कानपुर से चलकर गुजरात जा रही गैस टैंकर मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो लूप लाइन पर खड़ी हो रही थी। तभी एक युवक ट्रेन से कटने के लिए पटरी पर लेट गया। स्थानीय लोग पटरी पर लेटे युवक को हटाने के लिए आगे बढ़े तभी मालगाड़ी ने गति पकड़ ली।
इससे पटरी पर लेटे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक से हाथापाई की। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख आरपीएफ व जीआरपी के जवानों से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी स्टेशन अधीक्षक आरआर मीना ने कंट्रोल टुंडला और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दिबियापुर एसओ फहीम अख्तर, आरपीएफ दरोगा दिनेश राणाने घटना के बावत पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर स्टेशन अधीक्षक कंचौसी ने अप लाइन पर जा रही सुपर फास्ट ट्रेन को रोककर गार्ड एसएन सिंह से मालगाड़ी को ले जाने के लिए कहा। लेकिन गार्ड ने मालगाड़ी ले जाने से साफ मना कर दिया।
तीन घंटे बाद पुलिस की मदद से मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्थानीय ग्रामीण अभय गुप्ता, बबलू समेत अन्य लोगों ने चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।