{"_id":"683aed8d1f63e966690256f2","slug":"youth-of-pal-samaj-took-out-a-bike-rally-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1132855-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पाल समाज के युवाओं ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पाल समाज के युवाओं ने निकाली बाइक रैली
Sat, 31 May 2025 05:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली में शामिल युवा।
- फोटो : बाइक रैली में शामिल युवा।
बिधूना। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर शनिवार को कस्बे में पाल समाज के युवाओं की बाइक रैली निकली।
रैली में भारी संख्या में पाल समाज के युवा शामिल हुए। इसके बाद आयोजित सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शामिल होकर रानी होल्कर को नमन किया।
शनिवार को बिधूना में तहसील ग्राउंड से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई बाइक रैली भगत सिंह चौराहे से बाईपास होते हुए नदी तिराहा पहुंची। रैली मेन रोड होते हुए फीडर रोड व किशनी रोड पावर हाउस के पास जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान युवाओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में जयकारे लगाए। रैली के समापन पर सपा की क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा ने अहिल्याबाई के जीवन पर चर्चा की।
रैली में भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, सपा के आछेलाल पाल, प्रेमकांत पाल, हिमांशु, राघवेंद्र पाल, सुरजन पाल, फूलचंद पाल, अमित कुमार पाल, सुरेंद्र पाल, रवि पाल, रिंकू पाल, प्रमोद पाल ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वहीं, बेला में निकली पैदल यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, विमल दुबे व रवि पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।