फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 16 Sep 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
फोटो-16एयूआरपी09- मृतक भूरे की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
अजीतमल। सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव फूलपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे रेफर होने के बाद सैफई ले गए थे। जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अड्डा दौलती निवासी लज्जाराम के चार बेटे हैं। रविवार को अपनी पत्नी के साथ भरथना दवाई लेने गया था। वहां से वापस आने के दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव फूटेकुआ के पास उतर गए। वहां तीसरे नंबर के 25 वर्षीय बेटे भूरे को ले जाने के लिए फोन किया। बेटा भूरे बाइक से माता-पिता को लेने जा रहा था। शाम करीब पांच बजे गांव फूलपुर के पास उसकी बाइक गांव जगनपुर निवासी 18 वर्षीय सोहित की बाइक सामने से टकरा गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। सोमवार शाम उपचार के दौरान भूरे की मौत हो गई जबकि सोहित को परिजन आगरा ले गए। वहां उपचार किया जा रहा है। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा। परिजन में कोहराम मच गया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed