फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after being hit by cattle

Auraiya News: मवेशी की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by cattle
एरवाकटरा। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र गांव मिचवार शमशेरगंज बाइक से गया युवक लौटते समय मवेशी से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। घटना गुरुवार रात की है। वापस घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। रात में सड़क किनारे पड़े युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लाक के गांव एरवाटिकटा के मजरा नगला निबी निवासी अरविंद कमल (27) पुत्र सालिगराम अपने चाचा अर्जुन को बाइक से लेकर मैनपुरी जनपद किशनी थाना क्षेत्र के गांव मिचवार शमशेरगंज निवासी प्रेमचंद्र कमल के यहां गुरुवार को गए थे। जहां निमंत्रण में सम्मिलित होकर चाचा अर्जुन को वहीं पर छोड़कर अरविंद रात में ही वापस घर के लिए निकला। नगला निबी न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों की सूचना पर गांव मिचवार से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे अरविंद पड़ा मिला। जहां पहुंचकर परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृत मिले अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार शाम गांव नगला निबी शव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। वही अरविंद की पत्नी पूनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक किसी मवेशी की चपेट में आकर अरविंद हादसे का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed