{"_id":"640f6b0057dd78aec2059af4","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-auraiya-news-c-12-1-122095-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहार। बिधूना-बेला मार्ग पर किरतपुर के पास देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी सहार लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फफूंद थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी दुर्गेश(30) सोमवार सुबह पत्नी गीता देवी व बच्चों के साथ सहार थाना क्षेत्र के मड़ोक मीत आया था। पत्नी को छोड़कर वह ऐरवाकटरा के भौतपुर में अपने साढ़ू से मिलने चला गया। देर शाम को वापस जाने के दौरान बेला-बिधूना मार्ग पर कीरतपुर के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल को निजी वाहन से सैफई ले जाने के लिए निकले थोड़ी दूर पहुंचे पर वाहन खराब होने पर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सहार लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश की मौत पर परिवार में चीत्कार मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गीता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी सहार ने बताया कि हादसा बिधूना कोतवाली क्षेत्र में होने से बिधूना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। आगे की कार्रवाई बिधूना कोतवाली से ही की जाएगी।