फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young people becoming voters for the first time are demanding education and employment

पहली बार मतदाता बने युवा कर रहे शिक्षा व रोजगार की मांग

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young people becoming voters for the first time are demanding education and employment
औरैया। पहली बार मतदाता बने युवा काफी उत्साहित हैं। बेहतर उच्च शिक्षा और रोजगार ही युवाओं का मुख्य मुद्दा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में मतदान करने की बात भी कह रहे हैं। युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोजगार के लिए युवाओं को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के दर्शन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी लोकतांत्रिक व्यवस्था और राजनीति को लेकर जागरूक हैं। उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच महाविद्यालय कैंपस में विद्यार्थी अपने अधिकार की बात करते नजर आए। विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान में जो हालात बनें है, उसमें विद्यार्थियों को जागरूक होने की जरूरत है। कहा कि सरकार को छात्रों के हित से जुड़े शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमन गौतम का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष के छात्र पदमेश शुक्ला ने कहा कि स्कालरशिप आवेदन के समय आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाए। शहर में जिला स्तरीय पुस्तकालय की व्यवस्था कराई जाए।
बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार सृजित करने को लेकर युवाओं को मौका मिले। शिक्षा पूरी करने के बाद योग्य छात्रों को कैंपस स्तर पर ही नौकरियां मुहैया कराई जाएं।

बीएससी तृतीय वर्ष की छात्र अंकिता सिंह का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था और बेहतर करने की दिशा में गंभीरता से प्रयास की जरूरत है। इसके साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed