फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man who came to attend niece's wedding crushed by tractor, dies

Auraiya News: भांजी की शादी में शामिल होने आए युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Tue, 13 Feb 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to attend niece's wedding crushed by tractor, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। कंचौसी बाजार में ऑटो सवार दिल्ली निवासी अधेड़ को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी भांजी की शादी में कंचौसी आया था।

दिल्ली में तुगलकाबाद के गोविंदपुरी निवासी रामकुमार मिश्रा (55) पुत्र रामबाबू मिश्रा अपने बहनोई कंचौसी निवासी कैलाश तिवारी की बेटी ऋतु की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात में ऋतु की बारात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रहीं थीं। सोमवार की शाम तीन अन्य लोगों के साथ रामकुमार ऑटो में सवार होकर बहनोई के घर से कंचौसी स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे।कंचौसी बाजार में ईंटों से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दी। बताते हैं कि इस दुर्घटना में आटो से गिरे रामकुमार को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। आनन फानन परिजनों ने घायल को चिचौली अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार की मृत्यु से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लाट पर मिला युवक का शव

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर में खाली प्लाट पर सोमवार रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर कोतवाल पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के प्रयास शुरू कराए गए। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक मरम्मत की दुकान के पास शव मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed