{"_id":"6a5e6a2b3e00cc6f600dc13a","slug":"young-man-hangs-from-noose-survives-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148454-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक फंदे से लटका, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक फंदे से लटका, बची जान
Tue, 21 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। गांव गौतला में पारिवारिक कहासुनी से आहत होकर 22 वर्षीय एक युवक फंदे से लटक गया। ऐन वक्त पर परिजन की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने युवक को फंदे से नीचे उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
गांव गौतला निवासी सुरेश सिंह का बेटा विशाल रविवार देर रात करीब एक बजे परिवार में हुई किसी बात से क्षुब्ध था। इसी तनाव में उसने कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। परिजन ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए।
सीएचसी में तैनात डॉ. गौरव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, हालांकि गले पर फंदे के गहरे निशान हैं। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण युवक के फंदे से लटकने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)