{"_id":"671a8cde0f5ed819c9026463","slug":"young-man-falls-from-stairs-while-painting-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118065-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुताई करते समय सीढ़ी से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुताई करते समय सीढ़ी से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक के समीप एक मकान की दीवाल पर रस्सी झूला की मदद से पुताई कर रहा एक मजदूर नीचे आ गिर गया। यह देख साथी मजदूरों व मकान मालिक ने उसे गंभीर हालत देख 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सिंगलामऊ निवासी मलखान सिंह (37) गांव के ही युवकों के साथ सदर ब्लॉक के पास स्थित एक मकान में ठेकेदार रंजीत के नेतृत्व में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहा था। गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे वह बाहर की दीवाल पर रस्सी झूला की मदद से पुताई कर रहा था। तभी अचानक से मलखान सिंह का हाथ रस्सी से छूट गया। जिससे वह नीचे जमीन पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।
गंभीर हालत को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर साथी अक्षय कुमार व मकान मालिक घायल मलखान सिंह को लेकर 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि मलखान सिंह के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।