फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man dies during treatment, quack accused of giving wrong injection

Auraiya News: इलाज के दौरान युवक की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young man dies during treatment, quack accused of giving wrong injection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल।
कोतवाली क्षेत्र के मोहारी में शनिवार रात को झोलाछाप के यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने व अभद्रता कर शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंचे सीएमओ ने आरोपी डॉक्टर के घर की जांच करवाई। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लिया है।
मोहारी निवासी हिमांशु ने रविवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी। बताया कि उसके पिता अमर सिंह पाल (45) किसान थे, उन्हें सांस फूलने की बीमारी थी। शनिवार देर रात अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह उन्हें लेकर गांव के झोलाछाप के यहां गया था। आरोप लगाया कि झोलाछाप ने जबरन उसके पिता को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन की बात कहने पर आरोपी झोलाछाप ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इस पर वह घर से परिजनों को लाने के लिए चला गया। वापस आने तक आरोपी ने उसके पिता का शव हाईवे किनारे सड़क पर फेंक दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि झोलाछाप गांव के लोगों को डिग्रीधारक होने की बात कहकर गुमराह कर इलाज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार से आरोपी झोलाछाप के घर की जांच करवाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed