{"_id":"6994bc8f780be811eb0c0dab","slug":"young-man-dies-after-being-electrocuted-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139863-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-2-अंकित की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
औरैया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव कसोलर में घर से खेत के लिए निकला युवक मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
कसोलर निवासी अंकित बाबू (25) मंगलवार सुबह आठ बजे घर से खेत के लिए निकला था। वहां से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया। कुछ देर बाद वह खेत में अचेत होकर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे किसानों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार अंकित चार भाइयों में सबसे छोटा था।
अंकित का नवंबर में विवाह तय हुआ था। मौत की जानकारी के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।