{"_id":"612e6e218ebc3ec36e6e1163","slug":"young-man-died-in-accident-auraiya-news-knp6493839135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। छिबरामऊ रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पैदल जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम बहोसिया निवासी जयवीर किसी काम से एरवाकटरा गया था। सोमवार देर रात वाहन न मिलने पर वह छिबरामऊ रोड पर पैदल जा रहा था। कटरा चौराहे से करीब एक किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप के पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे लोग जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं बिधूना में मंगलवार देर शाम रामगढ़ बिधूना मार्ग पर कार सीख रही युवती ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बारियामऊ निवासी अनिल कुमार अपनी बहन मोनी (31) के साथ दिबियापुर से घर जा रहे थे।
रामगढ़ मार्ग पर कार सीख रही युवती ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आए अरुण कुमार निवासी पुराना बिधूना को भी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती मौके से भाग गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)