{"_id":"611bfaa98ebc3e43262518e0","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp646685642","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। बड़े भाई की ससुराल याकूबपुर भाभी को लेने गए युवक का शव मंगलवार को घर से कुछ दूर पर पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई ने पत्नी समेत छह ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग कर हंगामा भी किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम औतो निवासी अंशु ने पुलिस को बताया कि याकूबपुर निवासी रामदास की पुत्री किरण से उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। छह माह पहले पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी। उसे लेने के लिए वह शनिवार को दो रिश्तेदारों के साथ गया था। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक छीन ली। बीच बचाव के बाद वह घर आ गया। दूसरे दिन ससुराली घर पर गाली गलौज कर धमकी दे गए। सोमवार देर शाम ससुरालियों ने छोटे भाई अजय कुमार (25) को फोन कर भाभी को ले जाने के लिए बुलाया था। अजय याकूबपुर चला गया। रात नौ बजे तक उससे फोन पर बात होती रही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
मंगलवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। अंशु ने ससुरालियों पर मारपीट कर भाई की हत्या करने और शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। सास, ससुर समेत तीन को हिरासत में लिया है। घटना में हत्या की रिपोर्ट लिखवाने और त्वरित कार्रवाई के लिए परिजन ग्रामीणों के साथ बेला थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।