फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man dead body found

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्ता निवासी युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव अस्ता निवासी तेज सिंह (23) का शव शुक्रवार दोपहर गांव में एक पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। युवक का शव पेड़ से लटके होने की खबर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसआई रामजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तेज मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार को ही गांव आया था।

ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल पहले तेज के पिता ने भी किसी कारण से फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं एक भाई 2004 में बदमाशों के साथ रहते हुए पुलिस की गोली का शिकार हो गया था। तीसरा भाई रामकुमार मजदूरी करता है। राजकुमार ने छोटे भाई तेज की हत्या की आशंका जताई है। हल्का इंचार्ज रामजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed