फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man cut off by train

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:46 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man cut off by train
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के सूखमपुर गांव के पास बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास से निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूखमपुर मढ़ैया निवासी कोमल(26)पुत्र वीरेश बुधवार की सुबह करीब पांच बजे शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। रेल लाइन पार कर वह खेतों की ओर जा रहा था। रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। ट्रैक  के पास से निकले ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इस पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने शव का  पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed