{"_id":"6032a2508ebc3ee90924aad9","slug":"young-man-bag-theft-auraiya-news-knp613314125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज ने सोते समय युवक का बैग व जेब से चार हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज ने सोते समय युवक का बैग व जेब से चार हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में शनिवार रात सुभाष चौक के पास सो रहे प्राइवेट कर्मी का बैग, रुपये और फोन चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर नगर के घाटमपुर के गांव शीतलपुर निवासी रोहित सिंह पुत्र रोहन सिंह भिंड मध्य प्रदेश में एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। शनिवार रात 12 बजे वह रोडवेज बस से सुभाष चौराहे पर उतरा। घाटमपुर के लिए बस न मिलने के कारण वह चौराहे के पास बैठ गया। चाय दुकानदार ने उसे कंबल देकर दुकान के पास ही सो जाने को कहा। इस पर युवक वहीं लेट गया। तभी एक अज्ञात व्यक्ति भी उसके पास आकर लेट गया। रोहित की सुबह आंख खुली तो वह युवक नदारद था।
पास ही रखा रोहित का बैग, जूते, चार हजार रुपये व फोन गायब था। पीड़ित ने दुकानदार से शिकायत दर्ज कराई। जब दुकानदार आनाकानी करने लगा तो पुलिस को सूचना दी। निझाई चौकी इंचार्ज शैलेश पांडेय, एसआई सुरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।