फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna water reached the border of Sikrodi village

Auraiya News: सिकरोड़ी गांव की सीमा पर पहुंचा यमुना का पानी

Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached the border of Sikrodi village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया/अजीतमल। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर शाम सात बजे 105.51 पर पहुंच गया। बाढ़ का पानी सिकरोड़ी गांव की सीमा में पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अपना-अपना सामान बांधकर ऊंचाई पर बसने की तैयारी करने लगे हैं।
सिकरोड़ी गांव की सड़क पर पानी पहुंचने के साथ ही अजीतमल क्षेत्र के गोहानी कला स्थित रपटा पुल के रास्ते पर भर गया है। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण अपना-अपना सामान पैक करके अब ऊंचाई पर जाने की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

सिकरोड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने सुबह से ही जरूरी सामान पैक करना शुरू कर दिया। क्योंकि बाढ़ आने पर इस विद्यालय में पूरी तरह से पानी भर जाता है। जिससे विद्यालय का फर्नीचर, दस्तावेज आदि बर्बाद होने की स्थिति बन जाती है। विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले दो सालों से लगातार बाढ़ का पानी विद्यालय में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा ने बताया कि तहसील प्रशासन बाढ़ की हर समस्या से निपटने के लिए तैयार है। अभी पानी गांव के अंदर नहीं पहुंचा है। अगर गांव के अंदर पानी पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को पहले से ही गांव खाली करने के आदेश दिए जा चुके हैं। साथ ही सभी ग्रामीणों को सुरक्षित ऊंचे स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

---------
फोटो- 22- जुहीखा गांव में ग्रामीणों से बाढ़ को लेकर जानकारी करतीं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया। संवाद
बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंची विधायक
यमुना नदी में बाढ़ का पानी आने की जानकारी पर पहुंची सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने जुहीखा गांव पहुंचकर ग्रामीणों का पुरसाहाल लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बाढ़ अति प्रभावित गांव के ग्रामीणों को ऊंचाई पर बसाने को लेकर कार्यवाही चल रही है। वह भी पूरे प्रयास में लगी हैं कि यह काम जल्द से जल्द हो जाए। जिससे समय रहते ग्रामीणों को हर साल आने वाली बाढ़ से हमेशा के लिए सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान सदर विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर व श्याम किशोर चौबे भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article