फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna banks and Martyrs' Memorial lit up with lamps of faith

Auraiya News: आस्था के दीपों से जगमग हुआ यमुना तट और शहीद स्मारक

Sun, 19 Oct 2025 10:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Yamuna banks and Martyrs' Memorial lit up with lamps of faith
फोटो-19एयूआरपी34- यमुना तट पर दीपदान करते लोग। स्रोत:आयोजक
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के मौके पर रविवार शाम यमुना तट पर दीपदान व आरती का आयोजन किया गया। साथ ही देवकली मंदिर समीप शहीद स्मारक पर दीप जलाए गए। शहर के प्रमुख चौराहों पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता व समिति के सदस्यों ने यमुना मैया की पूजा-अर्चना के बाद सुख-समृद्धि व सलामती के लिए श्रद्धा का एक-एक दीपक यमुना मैया को समर्पित किया। दीपोत्सव के बाद समिति ने यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की देखरेख करने वाले रज्जन बाल्मीकि व रामप्रसाद को मिष्ठान व आर्थिक भेंट की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि समिति के सदस्यों ने यमुना तट पर यमुना मैया के चरणों में दीपोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख सुभाष व जेसीज चौराहों पर दीप जलाते हुए दीपावली मनाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, एलएन गुप्ता, विजय तोमर, आलोक पाठक, सोनू, सुधीर कुमार, कोमल सिंह, रज्जन वाल्मीक, अजय वाल्मीक, रामप्रसाद, हिमांशु दुबे आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed