फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   X-ray machine is fine, relief to patients

एक्सरे मशीन हुई ठीक, मरीजों को राहत

Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is fine, relief to patients
100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय में कंट्रोल पैनल लगाते इंजीनियर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। चिचौली स्थित 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में दो हफ्ते से खराब एक्सरे मशीन शुक्रवार को कानपुर से आए इंजीनियरों ने मशक्कत कर ठीक की। नया कंट्रोल पैनल लगने पर मशीन का संचालन फिर से मरीजों के लिए किया गया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगी एक्सरे मशीन दो हफ्ते पहले खराब हो गई थी। हड्डी व सांस रोगियों समेत अन्य मरीजों को एक्सरे कराने के लिए बिधूना, 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल व इटावा जाना पड़ रहा था। वहीं, कुछ मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में एक्सरे कराने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी। 100 शैया के सीएमएस ने खराब एक्सरे मशीन को सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया था।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहले औरैया के इंजीनियरों ने मशीन को सही करने का प्रयास किया गया। जब सफलता नहीं मिली तो कानपुर से इंजीनियर बुलाए गए। कानपुर से आए इंजीनियर अमन कटियार, मोहम्मद नासिर व मनोज कुमार ने एक्सरे मशीन में लगे कंट्रोल पैनल को सही करने का प्रयास किया। सही नहीं होने पर नया कंट्रोल पैनल लगाया। इसके बाद एक्सरे मशीन चालू हो गई। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक्सरे मशीन का कंट्रोल पैनल नया लगा है। तब जाकर मशीन चालू हुई और बारह एक्सरे किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 शैया की एक एक्सरे मशीन खराब
शहर में स्थित 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में दो एक्सरे मशीनें है। इनमें से एक मशीन खराब है। 100 शैया में एक्सरे मशीन चालू होने के बाद कानपुर के इंजीनियर 50 शैया में पहुंचे और खराब मशीन को देखकर उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार को चालू नहीं हो सकी है। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दूसरे इंजीनियरों को बुलाकर एक्सरे मशीन ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।

 50 शैया संयुक्त चिकित्सालस में खराब एक्सरे मशीन को देखते इंजीनियर। संवाद

50 शैया संयुक्त चिकित्सालस में खराब एक्सरे मशीन को देखते इंजीनियर। संवाद- फोटो : AURAIYA

11 जून को प्रकाशित खबर। संवाद

11 जून को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed