फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Written exam question paper will be of 70 marks

Auraiya News: लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र 70 अंक के होंगे

Thu, 15 Feb 2024 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Written exam question paper will be of 70 marks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन वर्ष-2023 की परीक्षा से लागू है। हाईस्कूल की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र 70 अंक के होंगे। यह दो खंडों में विभाजित होगा।
प्रथम खंड में 20 अंक का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछ जाएंगे। इसका उत्तर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर देना होगा। यह ओएमआर शीट परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के साथ दी जाएगी। दूसरा खंड 50 अंक का होगा। इसमें वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका में देना होगा। परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट पूर्ण सावधानी एवं सजगता के साथ भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

ओएमआर शीट को सावधानी पूूर्वक भरवाने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों पर होगी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा कक्ष में केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक ओएमआर शीट को भरने की पूर्ण जानकारी परीक्षार्थियों को कराएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल का निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध करा दिया गया है। अगर किसी भी केंद्र पर परीक्षार्थियों द्वारा ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी की जाती है, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्ति समय प्रदान किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी। जबकि शाम की पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ मुद्रित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed