{"_id":"ccdd492418eda2f83cb020dea2a4c8ca","slug":"workers-poured-out-monthly-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी बैठक में कार्यकर्ताओं के गांवों में विकास कार्य न होने पर भड़ास निकाली। बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें। कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव में सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए।
विज्ञापन
बूथ स्तर पर सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने वाहनों से हूटर तत्काल उतार दें। पार्टी के जो साथी झंडा लगाने को अधिकृत हैं, वहीं झंडा लगाएं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गरीबों और असहायों के लिए हमेशा कार्य किया है। बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पार्टी का मुख्य अंग कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों व रीतियों का जन-जन तक पहुंचाएं और पीड़ितों की समस्याएं समझें।
बैठक में अवधेश भदौरिया, विनय यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, बैकुंट यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, ज्ञान सिंह पाल, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपू सिंह, कल्लू यादव, नन्हू यादव, कमलेश यादव, अंजली अवस्थी, कमरुननिशा आदि मौजूद रहे।